भारत की जलवायु उष्ण है।
भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख तत्व है।
१ उत्तर भारत में हिमालय पर्वत की उपस्थिति जिसके कारण मध्य एशिया से आने वाली शीतल हवाएं भारत में प्रवेश नहीं कर पाती इस प्रकार भारतीय जलवायु महाद्वीपीय जलवायु का स्वरूप प्राप्त करती है।
२ दक्षिण में हिंद महासागर की उपस्थिति और भूमध्य रेखा से नजदीकी के कारण उष्णकटिबंधीय जलवायु भारत में पाई जाती है।
भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
१ भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाला प्रथम कारण भारत की अक्षांश स्थिति है दक्षिण भारत भूमध्य रेखा से अधिक निकट है जिस कारण से भारत में वर्ष भर गर्म जलवायु पाई जाती है उत्तरी भारत कर्क रेखा के ऊपर में स्थित होने के कारण शरद ऋतु में ठंडी और ग्रीष्म ऋतु में गर्मी पड़ती है पहाड़ी प्रदेशों के भागों में शीत ऋतु में हिमपात होता है।